रात से लेकर सुबह तक,
किस तरह जीता रहा मैं,
एक सूनी जिन्दगी को ,
प्रश्नवत करता रहा मैं ?
इस सुबह की रौशनी में ,
हर किरन उम्मीद की थी ,
किस तरह खुद को संभाला ,
हौसला भरता रहा मैं,
हर कदम लड़ना पड़ेगा ,
गीत मैंने गुनगुनाया ,
यह सुबह जब मुस्कुराई,
साथ मैं भी मुस्कुराया,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें